बच्चों की कहानियां. यह कहानी डोरोथी के बारे में है, और हाँ, वह एक डोनट है। डोरोथी को नाचना बहुत पसंद था। वह सभी नृतयों के नाम जानती थी। वाल्ट्ज, टैंगो, फॉक्सट्रॉट। वह तो मॉनसटर मैश और जाइव भी जानती थी। पर वह बहुत बुरी नर्तकी थी। यह उसके आकार के कारण था, ओह, और उसके जूते, और वह अपने आकार को नहीं बदल सकती थी और निश्चित रूप से वह अपने जूते नहीं बदलेगी।
डोरोथी एक नाचने वाली डोनेट - बूडलबॉब्स EP-02 - जो केम्प द्वारा
यह कहानी डोरोथी के बारे में है, और हाँ, वह एक डोनट है।
डोरोथी को नाचना बहुत पसंद था।
वह सभी नृतयों के नाम जानती थी। वाल्ट्ज, टैंगो, फॉक्सट्रॉट। वह तो मॉनसटर
मैश और जाइव भी जानती थी।
पर वह बहुत बुरी नर्तकी थी। यह उसके आकार के कारण था, ओह, और उसके
जूते, और वह अपने आकार को नहीं बदल सकती थी और निश्चित रूप से वह
अपने जूते नहीं बदलेगी।
"ऊ ऊ आह, मुझेनाचना पसंद है" वह गाने लगी, और यहाँ वहाँ धमाके के साथ
थिरकने लगी।
"अरे, मुझे लगता है तुम्हें नाचना छोड़ देना चाहिए"' आइवी बोली। "तुम इसमें बहुत
बुरी हो!"
सभी चकित हो गए! सब जानते थे कि डोरोथी बहुत बुरी नर्तकी है।
पर ऐसा कहना तो ठीक नहीं था। जानते हैं, इस तरह से उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना!
"शायद, शायद तुम्हें, अरे... तुम थोड़ा नाच सीख लो," टीना ने जलदी से कहा। अपने नाच को और भी अच्छा बना लो।
ओह, यह तो बहुत बड़िया होगा, डोरोथी प्रसन्न हो कर बोली और पंजों पर गोल घूमकर नाची।
अगली सुबह एक बड़ा सा सूचना-पत्र दरवाजे पर लगा था।
मुफ्त नृत्य शिक्षा।
जल्दी से अंदर आ जाइए, या फिर, अंदर नृत्य हो रहा था। फिर भी...
डोरोथी उत्तेजित होकर जल्दी से अंदर आई और उसका सामना अपने
सहपाठियों से हुआ जो अपने नाचने के कपड़ों और जूतों में बिलकुल
एक जैसे लग रहे थे।
"हम घर के घुन हैं", वे एक साथ दबी हुई हंसी के साथ बोले।
"और मैं एक डोनट हूँ", डोरोथी ने जवाब दिया, "एक नाचने वाली डोनट।"
"देखो!", और वह कूदने और लात मारने और थिरकने लगी। वह घूमी और लड़खड़ाई
और कूदी और नाची जब तक कि वह पूरी तरह थक नहीं गई।
हाँफती हुई और जोश से लाल, वह तालियों की गड़गड़ाहट का
इंतजार कर रही थी पर ऐसा नहीं हुआ,
बस एक भयानक चुप्पी,
जब तक कि सब रोने नहीं लगे। सभी डोरोथी के भयंकर नृत्य से
कुचले और चोट खाए और जख्मी और टूटे हुए थे।
"हम यहाँ नाचने आए थे, एक हाथी द्वारा कुचले जाने नहीं!"
"हुह! मैं हाथी नहीं हूँ!" डोरोथी ने क्रोध से कहा। "मैं एक नर्तकी हूँ,
एक नाचने वाली डोनट।"
"हा, एक अनाड़ी नाचने वाली डोनट", एक ची-ची करने वाले घर के घुन ने
चहकते हुए कहा।
अब यह तो बहुत बुरी और कठोर बात थी। बेचारी डोरोथी बहुत दुखी थी।
तो भारी, (बहुत भारी) दिल के साथ वह मुड़ी और उसने टीना की केतली में
अपनी परछाईं देखी।
यह और भी बुरा था कि उस केतली में वह
और भी चौड़ी लग रही थी, लगभग तीन गुना चौड़ी और तीन गुना छोटी।
"तुम सही कहते हो", डोरोथी बोली। "मैं तो बस एक बड़ी सी अनाड़ी डोनट हूँ
और मैं कभी नहीं नाच सकूंगी।"
"आह! अभी एक गरम-गरम चाय का प्याला कैसा रहेगा?"
वह डोरोथी के आसपास अपनी बाहें डाल कर बोली।
वह उतनी ही दूर पहुँच पाई थी।
डोरोथी ने अपना सिर हिलाया, "मैं तो बस नाचना चाहती हूँ", वह बोली "पर वे सही हैं।
मैं इस में भी गड़बड़ कर दूँगी। "तुम्हें एक नाचने वाला साथी चाहिए", टीना बोली।
"हाँ, पर मेरे साथ कौन नाचना चाहेगा?" डोरोथी ने जवाब दिया। [नाक से आवाज़]
"मैं कैसा रहूँगा?" रॉजर ने रसोई घर में सरकते हुए कहा।
प्रसिद्धि की खोज में डोरोथी के साथ वह एकदम सितारे जैसा लगेगा!
उसने अपनी मूंछों को ताव दिया और दोनों भौहें नचाईं। डोरोथी रुक नहीं पाई।
पर डोरोथी रुक नहीं पाई!
तुम? वह बोली और उसकी टांगें काँपने लगीं। याहू! उसने फटाफट होश
संभाला और उसे पकड़ लिया। बेचारा रॉजर! कहीं से संगीत शुरू हो गया।
या फिर यह केवल मन में ही था?
और चीनी के बूरे के बादल के बीच में वह घूमने और चक्कर काटने और
सरकने लगी। उन्होंने वाल्ट्ज़ किया, टैंगो किया, और फिर फॉक्सट्रॉट किया
और समय की सुध खो बैठे। और अंत में मून-वॉक, जैसे ही चाँद ऊपर आया।
रॉजर कुचला गया, चोट खाया, और जख्मी हुआ।
उसे धक्का -मुक्का लगा और वह कोहनी से धकेला गया।
"मैं तो हमेशा के लिए नाचती रह सकती हूँ", डोरोथी ने समझाया और वह तेज़ी से
चक्कर काटने लगी, और तेज़, जब तक कि अंत में वह ऊपर ही उठ गई।
मुझे बादलों में मिलना, वह छेड़छाड़ करते हुए बोली और खिड़की से बाहर घूमते
हुए निकल गई।
"बिल्कुल नहीं!," रॉजर अपने घावों को छूते हुए बड़बड़ाया।
"तुम अपनी प्रसिद्धि अपने पास रखो", वह उसके पीछे से बोला और जल्दी -जल्दी
रास्ते से चला गया। एकदम उल्टी दिशा में!
Keyword Title - Dorothy, by Jo Kemp